भारतीय संविधान ने दी लोकतांत्रिक व्यवस्था: विधायक बतरा
Girish Saini Reports

रोहतक। कांग्रेस विधायक दल के चीफ विहिप एवं विधायक भारत भूषण बत्तरा ने कहा कि भारतीय संविधान ने हमें एक लोकतांत्रिक व्यवस्था दी है। आजादी और इस प्रजातंत्र को और मजबूत करने के लिए हम सबको अपना कर्तव्य निर्वहन करना चाहिए। ध्वजारोहण के पश्चात गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए बतरा ने सभी ज्ञात अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि दी जिनकी वजह से देश आजाद हुआ। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस स्वतंत्र, महान भारत के सपने संजोये थे, उन सपनों को पूरा करना हम सभी का कर्तव्य है। इस व्यवस्था को कायम करने के लिए बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के नेतृत्व में संविधान की रचना की गई। हम सबके लिए यह बड़े गर्व की बात है कि प्रख्यात आर्य समाजी और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य रहे। उन्होंने कहा कि सभी को आज अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्य का भी पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक संदेश के साथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंची है। गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने कहा कि यह दिन गौरव का दिन है। लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के बाद भारत को आजादी मिली और आज के दिन गणतंत्र का दर्जा मिला।