सेवानिवृत्त ग़ैर शिक्षक कर्मियों को दी विदाई।

Girish Saini Reports

सेवानिवृत्त ग़ैर शिक्षक कर्मियों को दी विदाई।

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ कार्यालय में मंगलवार को सेवानिवृत हुए 5 गैर शिक्षक कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ प्रधान जयबाग मलिक ने आज सेवानिवृत हुए खेल निदेशक डा. देवेन्द्र सिंह ढुल, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट अनिता गर्ग, सुरक्षा कर्मी बलवान सिंह, हेड मॉली सतीश तथा स्वीपर संतराज का फूल मालाएं पहना कर सम्मान किया और उनके कार्यकाल की सराहना की। इस मौके पर उप प्रधान अनिल मल्होत्रा, महासचिव सुरेश कौशिक, सह सचिव सुनील सैनी तथा कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार समेत अन्य कर्मियों ने भी सेवानिवृत कर्मचारियों को बधाई एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।