दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन।
Girish Saini Reports

रोहतक। बीसीसी के डायरेक्टर हितेश बजाज ने अपने पुत्र शबद का 14वां जन्मदिन शनिवार को अर्पण मानसिक दिव्यांग संस्था के बच्चों संग मनाया। इस मौक़े पर अर्पण संस्था के हॉस्टल में रहने वाले बच्चों को दोपहर का भोजन वितरित किया गया। सभी दिव्यांग बच्चों ने शबद को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिया बजाज, कमल बजाज, सुधा दुआ, अनहद, गिरीश सहित अन्य मौजूद रहे। अर्पण मानसिक दिव्यांग संस्था का संचालन ज़िला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा किया जा रहा है।