फरवरी में ताबड़तोड़ बिकी XUV700 और THAR

न्यूज़ डेस्क रिपोर्ट

फरवरी में ताबड़तोड़ बिकी XUV700 और THAR
फरवरी में ताबड़तोड़ बिकी XUV700 और THAR

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज फरवरी महीने के बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। फरवरी 2022 के महीने में उसकी कुल ऑटो बिक्री 54,455 गाड़ियों की रही। यूटिलिटी व्हीकल्स सेगमेंट में, महिंद्रा ने फरवरी 2022 में 27,551 वाहन बेचे।

वहीं पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट (यूवी, कार और वैन) में कंपनी ने 27,663 गाड़ियों को बेचा।

Thar और XUV700

कंपनी ने एसयूवी सेगमेंट में 79 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जो ब्रांड के लिए अब तक की सबसे ज्यादा एक महीने में दर्ज हुई बिक्री है। थार और एक्सयूवी700 ने बिक्री में जबरदस्त इजाफा किया है। जबकि इन दोनों गााड़ियों का वेटिंग पीरियड कई महीनों तक का है। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में महिंद्रा ने फरवरी 2022 में 119 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 20166 गाड़ियां बेची।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर, ऑटोमोटिव डिवीजन विजय नाकरा ने कहा कि 54455 गाड़ियों की कुल बिक्री के साथ, हमने फरवरी 2022 में 89 फीसदी की वृद्धि हासिल की है। सभी सेगमेंट वृद्धि दर्ज हुई है जिसमें 79 फीसदी पर एसयूवी सेगमेंट में जबरदस्त बिक्री दिखाई दी। हम उम्मीद करते हैं कि मांग मजबूत बनी रहेगी क्योंकि कोविड की स्थिति में सुधार हुआ है। हम सेमी-कंडक्टर से संबंधित पार्ट की आपूर्ति की बारीकी से निगरानी करना जारी रखेंगे और सुधारात्मक कार्रवाई करते रहेंगे।"