हिंदू कॉलेज के विद्यार्थियों ने देखा -द मर्चेंट ऑफ वेनिस।
Girish Saini Reports

रोहतक। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा की अध्यक्षता में अंग्रेजी विभाग द्वारा चलचित्र के माध्यम से बी.ए. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को -द मर्चेंट ऑफ वेनिस नामक नाटक दिखाया गया। विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम का हिस्सा उस नाटक को दिखाने का उद्देश्य विद्यार्थियों मे उनके विषय के प्रति रुचि जागृत करना है। इस गतिविधि में कुल 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों की जागरूकता व ज्ञान वर्धन के लिए आवश्यक है। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने विषय को बारीकी से समझने के लिए प्रेरित किया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा फोगाट ने कहा कि उपन्यास को प्रत्यक्षीकरण के माध्यम से दिखाने का उद्देश्य, विषय के बारे में कम समय में अधिक ज्ञान अर्जन करना है। इस दौरान डॉ. सुमित दहिया, डॉ. रौनक, हर्षिता आदि मौजूद रहे।