दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी का इस वर्ष राजस्थान फतेह का लक्ष्य: पीयूष शर्मा
Girish Saini Reports

जयपुर। आम आदमी पार्टी में आज पूरे देश में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर उत्सव सा माहौल है, इस अवसर पर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा ये किसी चमत्कार से कम नहीं है, जनता के दिए प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा कि आज इस मौक़े पर अगर मनीष और सत्येंद्र भी साथ होते तो और ज्यादा खुशी होती। इस बात पर केजरीवाल थोड़ा भावुक भी हो गए, कांग्रेस के नेता प्रमोद कृष्णम ने भी सीएम केजरीवाल को बधाई दी और कहा ये आप की मेहनत का नतीजा है, वही दिल्ली और पंजाब के बाद पार्टी का इस वर्ष राजस्थान फतेह का लक्ष्य है। इस बारे में जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के युवा नेता पीयूष शर्मा ने विशेष बातचीत में कहा कि संगठन के काम को जनता पसंद कर रही है, हमारी प्रदेश के चुनावी रण की पूरी तैयारी है। पीयूष शर्मा ने कहा कि आज हमारे प्रदेश का राजनीतिक माहौल इतना खराब हो गया है कि कांग्रेस पार्टी के इतने बड़े चेहरे को भी अपनी ही सरकार की कार्यवाही के खिलाफ अनशन करना पड़ रहा है। हमारी पार्टी नेतृत्व सचिन पायलट के साथ है। केजरीवाल ने पहले ही कहा था कि सीएम गहलोत और वसुंधरा की कोई साठ गांठ जरूर है। ये सिर्फ प्रदेश की जनता को पांच पांच साल का कार्यकाल पूरा करके बहला रहे है, लेकिन अब नए दौर में जनता जागरूक है। उसे तीसरे विकल्प के रूप मैं आम आदमी पार्टी का नेतृत्व और केजरीवाल मॉडल पसंद आ रहा है। प्रदेश की ब्राह्मण मुख्यमंत्री की मांग पर भी पार्टी का ध्यान है। हम सभी वर्गो के विकास के साथ राजस्थान वासियों के मुद्दो की लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस का केंद्र से गतिरोध प्रदेश का विकास बाधित कर रहा है। गहलोत सरकार की योजनाओं का पिटारा चुनावी साल में ही क्यों नजर आ रहा है, जब प्रदेश मैं बेटियां ही सुरक्षित नहीं, क्राइम कंट्रोल पर भी सरकार असफल है। देश की जनता ने आम आदमी पार्टी को इतने कम वर्षो मैं ये मुकाम दिया है तो पार्टी का एक एक कार्यकर्ता भी देश सेवा एवं विकसित भारत की संकल्पना को सर्वोपरि मानकर इस जिम्मेदारी को निभायेगा ।