साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर वीटीआई में विशेष व्याख्यान आयोजित।

Girish Saini Reports

साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर वीटीआई में विशेष व्याख्यान आयोजित।

रोहतक। वैश्य तकनीकी संस्थान में सोमवार को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर स्थानीय पुलिस के साइबर सेल के सहयोग से विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस विशेष व्याख्यान में एएसआई दयानंद तथा एचसी मनीषा ने विद्यार्थियों को बताया कि आज डिजिटलाइजेशन के जमाने मे किस प्रकार हम स्वयं को किसी भी साइबर अपराध या धोखाधड़ी का शिकार होने से बचा सकते है।उन्होंने बताया कि किसी भी तकनीक के हानि व लाभ दो पहलू होते हैं। हमें लाभ उठाने के साथ-साथ उस से होने वाले नुकसान के प्रति भी जागरूक रहना है। कार्यक्रम आयोजक सतीश जैन व सुनील गुप्ता ने अतिथियों का अभिनंदन किया। प्राचार्य संजीव गुप्ता ने वक्ताओं का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान नवीन जैन ने कहा कि आज हमें साइबर सुरक्षा की जागरूकता की बहुत अधिक आवश्यकता है, क्योंकि हर कार्य में तकनीक का प्रयोग हो रहा है। साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना हर नागरिक का दायित्व है। मंच संचालन पवन गर्ग ने किया। इस मौके राजन सरीन, सुशील शर्मा, अमित गुप्ता, नितिन गर्ग, दीपक बंसल, बिंदू सिंह, नीति जैन, पूजा गुप्ता, मंजीत, हेमन्त सिंधू, दीपक मलिक, अतुल गोयल, अमित शर्मा, गौरव शर्मा, तनुश्री, निशा, नेहा गुप्ता आदि मौजूद रहे।