यू.पी.एस. लक्ष्मी ने किया डीलर पार्टनर मीट का आयोजन
Girish Saini Reports

रोहतक। देश के बड़े फास्टनर निर्माता व निर्यातक यू.पी.एस. लक्ष्मी ने उत्तर भारत के डीलर पार्टनर के लिए डीलर मीट का आयोजन लक्ष्मी फार्मस पर किया। इस अवसर पर उत्तर भारत के लगभग सभी डीलर्स पहुंचे। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि एमडी राजेश जैन ने सभी डीलर पाटर्नर का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी कंपनी के भविष्य के प्लान की जानकारी दी और अपने नये उत्पादों के बारे में बताया। जैन ने कहा कि आज का दौर भारत का दौर है। आज का युग डिजिटल युग है और समय की मांग को देखते हुए हम सबको डिजिटल साधनों का अधिक से अधिक प्रयोग करना होगा। विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था नई उंचाईयों को छू रही है जिससे भारतीय कंपनिया भी अछूती नहीं है। भारतीय कंपनीयां के द्वारा देश में बनाये गये उत्पादन की मांग विदेशों में लगातार बढ़ रही है जो कि भारतीय कंपनियों को भी विश्व पटल पर मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहां की हमारे उत्पादन उच्च गुणवता के है और लगभग सभी प्रकार के उपकरणों, वाहनों, रेलवे, मैडिकल, रक्षा उपकरणों, जाहजों आदि में लगाए जा रहे है और हमारे उत्पादकों को लगभग 35 देशों में निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर यू.पी.एस. लक्ष्मी के डीलरों को सम्मानित किया। कंपनी ने अपने उत्पादकों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। आये हुए डीलरों ने भी कंपनी के बारे में अपने विचार सांझा किये। इस मौके पर कंपनी के निदेशक राहुल जैन, अमित जैन, वाईस प्रेजिडेंट वीनित तलवार, टैक्नीकल हैड वी.साई.राम, सी.बी. सिंह, विकास ढल, सन्नी निझावन, राजीव जैन, दीपाली, जैसवीन आदि मौजूद रहे।