पुलिस लाइन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

Girish Saini Reports

पुलिस लाइन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

रोहतक। रोहतक पुलिस द्वारा पुलिस लाइन मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि उप पुलिस अधीक्षक विवेक कुण्डु ने समारोह में शिरकत की। इस मौके पर प्रभारी महिला थाना निरीक्षक प्रमिला, प्रभारी थाना आईएमटी उपनिरीक्षक हवा कौर, महिला थाना व अन्य थाना/चौकियों मे तैनात महिला अधिकारी व शहर की गणमान्य महिलाएं मौजूद रही। उप पुलिस अधीक्षक ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के संघर्ष और खुले विचारों की सेलिब्रेट करने का दिन है। महिला दिवस विश्व में बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया जाता है। यह उन सभी महिलाओं की प्रशंसा करने का दिन है जो व्यक्तिगत और पेशेवर लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करती हैं। कई लोगों के लिए महिलाओं की भूमिका केवल घरेलू कामों तक ही सीमित है। इसे बदलने की जरूरत है क्योंकि महिलाओं को पुरुषों की तरह हर चीज में समान स्वतंत्रता और अवसर मिलते हैं। हर कोई अपने जीवन में महिलाओं के मूल्य और महत्व को स्वीकार करता है और समाज में भी उनका जबरदस्त योगदान है। इस मौके पर रोहतक पुलिस ने अपने क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने महिला अधिकारियों को सम्मानित किया। उप पुलिस अधीक्षक व निरीक्षक प्रमिला ने बाल कल्याण समिति चेयरपर्सन आशा आहूजा, जिला संरक्षण अधिकारी करमिन्द्र कौर, सीमा हुड्डा, नीलम आहूजा व सीडब्ल्यूसी सदस्य कोमल खन्ना, बीना कौशिक, रचना आदि को सम्मानित किया।