महिला सशक्तिकरण पर पोस्टर पेंटिंग में खुशी और रंगोली में जागृति बनी विजेता।

Girish Saini Reports

महिला सशक्तिकरण पर पोस्टर पेंटिंग में खुशी और रंगोली में जागृति बनी विजेता।

रोहतक। भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय नारनौल द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण व महिलाओं संबंधी अनेक विषयों पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें लगभग 30 छात्राओं ने अपने विचारों को अभिव्यक्ति देते हुए महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। इस दौरान छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में भी भाग लेकर विभिन्न रंगों से रंगोली सजाकर अपने विचार अभिव्यक्त किए। इस कार्यक्रम में महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सीमा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हम जागरूक नागरिक बन सकते हैं व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि सभी महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकार व सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों को निभाएं। उन्होंने पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी। विभाग प्रवक्ता राजेश अरोड़ा ने बताया कि पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, नैंसी ने दूसरा तथा गुंजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि रंगोली प्रतियोगिता में जागृति ने प्रथम, विनीशा ने द्वितीय एवं टीना ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।