रोहतक पुलिस के 10 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत्त।
Girish Saini Reports

रोहतक। रोहतक पुलिस में कार्यरत 10 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए। पुलिस लाईन में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक कृष्ण कुमार लोहचब ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करते हुए सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक जयभगवान, उपनिरीक्षक उमेद, उपनिरीक्षक शमशेर, उपनिरीक्षक सुरेशचन्द्र, उपनिरीक्षक प्रदीप, उपनिरीक्षक वजीर, उपनिरीक्षक विनोद, उपनिरीक्षक नरेन्द्र, मुख्य सिपाही निर्मला देवी व चतुर्थ श्रेणी कर्मी कृष्णा देवी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने जीवन का सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा। पुलिस विभाग की नौकरी कठिन नौकरियों मे से एक है। जवान के साथ-साथ परिवार को भी संघर्ष करना पड़ता है। कल्याण निरीक्षक ने बताया कि गांव सुरहेटी (जिला झज्जर) निवासी उपनिरीक्षक जयभगवान ने पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती होकर 39 साल से ज्यादा समय तक विभाग में कार्य किया है। गांव भगवतीपुर निवासी उपनिरीक्षक उमेद ने पुलिस विभाग में 37 साल, गांव खरैंटी निवासी उपनिरीक्षक शमशेर ने 34 साल, गांव नैना तारापुर जिला सोनीपत निवासी उपनिरीक्षक सुरेशचन्द्र ने 34, गांव सोहटी (जिला सोनीपत) निवासी उपनिरीक्षक प्रदीप ने 34 साल, गांव कथूरा जिला सोनीपत निवासी उपनिरीक्षक वजीर सिंह ने 33 साल, गांव अजायब निवासी उपनिरीक्षक विनोद ने 33 साल, गांव थानाकलां जिला सोनीपत उपनिरीक्षक नरेन्द्र ने 33 साल, गांव दुलेहरा जिला झज्जर निवासी मुख्य सिपाही निर्मला देवी ने 20 साल व चतुर्थ श्रेणी कर्मी जनता कालोनी रोहतक निवासी कृष्णा देवी ने 25 साल से ज्यादा पुलिस विभाग मे कार्य किया है।