ग्लैमर, और मनोरंजन से भरी शाम में मिसेस उत्तर प्रदेश, क्वीन ऑफ़ एक्सेलेंस बनी चंद्रकांता
anant tripathi report
लखनऊ के होटल रेगनैंट, में डॉ. आकांक्षा गोगना, क्रिएटिव आई फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत ब्यूटी पेजेंट "मिसेज उत्तर प्रदेश, क्वीन ऑफ एक्सीलेंस सीजन-1" के ग्रैंड फिनाले में बुलंदशहर की चंद्रकांता ने मिसेस उत्तर प्रदेश का ताज अपने नाम किया। सुंदरता और उत्कृष्टता का जश्न मनाने वाले इस रोमांचक कार्यक्रम का संचालन सेलिब्रिटी होस्ट एवं अभिनेता अमन वर्मा ने किया। साथ ही सेलिब्रिटी जूरी अभिनेत्री और मिसेज वर्ल्ड 2001, अदिति गोवित्रिकर ने इस शाम को और खास बना दिया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से ऑडिशन राउंड द्वारा चयनित फ़िनलिस्टों ने रविवार की शाम फिनाले में अपनी जगह बनायीं थी। पेजेंट में कई राउंड से गुज़रने के बाद विजेता को चुना गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महियालों को प्रोत्साहन देने के साथ उनकी प्रतिभा को एक नया मंच भी देना था। जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश की प्रतिभाशाली और आत्मविश्वासी महिलाओं ने अपने कौशल और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। इस ब्यूटी पैजेंट में डॉ. अनु पांडेय निगम फर्स्ट रनर अप रहीं और इटावा की मिसेज राखी सेकेंड रनर अप रहीं। इस कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन अभिनेता अमन वर्मा ने अपने जीवंत अंदाज में किया। इवेंट की रौनक बढ़ा रहे हैं। सम्मानित ज्यूरी सदस्यों में डॉ. प्रीति यादव, रूबी भारद्वाज, सविता कलवार और अल्पा शाह शामिल थीं। कार्यक्रम में डॉ. विनोद गोगना और डॉ. गीता शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। क्रिएटिव आई फाउंडेशन की निदेशक डॉ. आकांक्षा गोगना ने अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर के साथ विजेता को ताज पहनाया। क्कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनोद गोगना, ने कार्यक्रम में शामिल हुए विशेष अतिथियों डॉ. वीरेंद्र सिंह,(रायबरेली), खिजर हुसैन (कोरियोग्राफर व रनवे डायरेक्टर), डॉ. रवि प्रताप सिंह (योग प्रशिक्षक व इस कार्यक्रम की ग्रूमर), संगीता मिश्रा (सेल्फ. -ग्रूमिंग, और स्किनकेयर विशेषज्ञ, और इस आयोजन के लिए ग्रूमर), और आशीर्वाद नर्सिंग होम, रायबरेली से डॉ. गीता कुमार और डॉ. अनिल कुमार को भी सम्मानित किया। साथ ही निर्मल हॉस्पिटल के डॉक्टर स. के पांडेय, आशीर्वाद नर्सिंग होम, रायबरेली के डॉ. गीता कुमार और अनिल कुमार को भी सम्मानित किया गया। डॉ. आकांक्षा गोगना ने भी मोनिका भदौरिया (फिटनेस ग्रूमर एवं इस आयोजन की सह- प्रायोजक), अर्पण नर्सिंग होम, रायबरेली के डॉ. शुधांशु त्रिपाठी, संजय पॉलीक्लिनिक, रायबरेली के डॉ. संजय और फैमिली हेल्थकेयर हॉस्पिटल, रायबरेली के डॉ. प्रत्यूष श्रीवास्तव, इस आयोजन के अन्य प्रायोजक को सम्मानित किया और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। फाइनलिस्ट ने प्रत्येक राउंड में अपने कौशल, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया, जिससे यह एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और मनोरंजक कार्यक्रम बन गया। मिसेज उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ एक्सीलेंस सीजन-1 की निदेशक डॉ. आकांक्षा गोगना ने इस आयोजन के बारे में कहा, "हमें इस तरह के सफल आयोजन पर गर्व है, जो न केवल सुंदरता को बढ़ावा देता है, बल्कि प्रतिभा और आत्मविश्वास का भी जश्न मनाता है। हम भविष्य में इस परंपरा को जारी रखने और महिलाओं को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करने की उम्मीद करते हैं।" उन्होंने कहा, "क्रिएटिव आई फाउंडेशन महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, और हम भविष्य में इसी तरह के आयोजनों की मेजबानी करने के लिए तत्पर हैं।" यह आयोजन एक बड़ी सफलता थी और महिलाओं को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया। मिसेज उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ एक्सीलेंस सीजन-1 एक बड़ी सफलता थी, जिसने महिलाओं को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया।