जीजेयू के खेल निदेशक डॉ. लुथरा ने स्टेट एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण।
Girish Saini Reports
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. एस.बी. लुथरा ने गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित 31वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। डॉ. एस.बी. लुथरा ने पांच किमी पैदल चाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व हैमर थ्रो प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने खेल निदेशक डॉ. एस.बी. लुथरा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के खिलाड़ी प्रेरित होंगे। कुलपति ने कहा कि जब विश्वविद्यालय का एक खिलाड़ी पदक प्राप्त करता है, तो अन्य खिलाड़ी इससे प्रोत्साहित होते हैं तथा खेल गतिविधियों में और अधिक बेहतर प्रदर्शन करते हैं। कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने भी खेल निदेशक डॉ. एस.बी. लुथरा को बधाई तथा आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी। इन खेल प्रतियोगिताओं के नतीजों के आधार पर डॉ. एस.बी. लुथरा का चयन 41वीं ऑल इंडिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 18 फरवरी तक साल्ट लेक स्टेडियम, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में होगा।