मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य गणमान्य हस्तियों ने जताया एडवोकेट सुधीर चौहान के निधन पर शोक, रस्म पगड़ी व शोक सभा सोमवार को।
Girish Saini Reports

करनाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान के छोटे भाई स्व. एडवोकेट सुधीर चौहान की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। एडवोकेट सुधीर चौहान का गत 3 फरवरी को करनाल में अचानक हृदयाघात से निधन हो गया था। उनकी शोक सभा और रस्म पगड़ी सोमवार 13 फरवरी को गोंदर स्थित महाराणा प्रताप भवन में दोपहर एक से दो बजे तक होगी। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने भी डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान के गोंदर स्थित पैतृक निवास ठाकुर जगमाल सिंह भवन पर पहुंच शोकाकुल परिजनों का ढाढस बंधाया। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने प्रभु नाम संकीर्तन और गायत्री पाठ उपरांत दिवंगत एडवोकेट सुधीर के पुत्र संगम और बिटिया आस्था को आशीष दिया। उनके निधन पर देश व प्रदेश से गणमान्य व्यक्तियों ने शोक प्रकट किया है। बिजनौर के बसपा सांसद मलूक नागर, करनाल के सांसद संजय भाटिया, सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक विजय कुमार, सह प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्र कुमार, माता सावित्री बाई फुले सोशल वेलफेयर सोसायटी हिसार के प्रधान एडवोकेट मुकेश सैनी, दैनिक ऋषि की आवाज के प्रधान संपादक सुभाष बजाज, वरिष्ठ मीडिया कर्मी हरिओम चंदेल, जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र के निदेशक आशुतोष, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. श्रेयांश द्विवेदी सहित विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक हस्तियों ने डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान के छोटे भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया है।