जयपुर में ब्राह्मणों ने कांग्रेस-भाजपा को दिखाई ताकत, सीएम बनाने की मांग

ravinder singh report

जयपुर में ब्राह्मणों ने कांग्रेस-भाजपा को दिखाई ताकत, सीएम बनाने की मांग
जयपुर में ब्राह्मणों ने कांग्रेस-भाजपा को दिखाई ताकत, सीएम बनाने की मांग

जयपुर में रविवार को ब्राह्मण महापंचायत का भव्य आयोजन हुआ। महापंचायत में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया। महापंचायत में ब्राह्मण समाज की ओर से सीएम बनाने की मांग उठाई गई। जयपुर में रविवार को ब्राह्मण महापंचायत का भव्य आयोजन हुआ। महापंचायत में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया। महापंचायत में ब्राह्मण समाज की ओर से सीएम बनाने की मांग उठाई गई। कांग्रेस-भाजपा से 30—30 सीटों पर टिकट देने की मांग की गई। महापंचायत के माध्यम से ब्राह्मण समाज ने कांग्रेस—भाजपा दोनों पार्टियों को अपनी ताकत दिखाई। महापंचायत में एक लाख से ज्यादा ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान भगवान परशुराम पर डाक टिकट जारी किया गया। ब्राह्मण महापंचायत में देशभर से संतों ने भाग लिया। संतों को मंच पर बैठाया गया। वहीं ब्राह्मण समाज से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, लोकसभा सांसद रामचरण बोहरा, मंत्री महेश जोशी, चित्तौड़गढ सांसद सीपी जोशी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी व समाज के अन्य जनप्रतिनिधि महापंचायत में पहुंचे। वहीं ब्राह्मण समाज के जनप्रतिनिधियों के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, गोलमा देवी सहित अन्य समाजों के नेता महापंचायत में पहुंचे। महापंचायत में चिंतन और मनन करके समाज के भविष्य की योजनाओं पर निर्णय किया गया। — महापंचायत के दौरान पूरा पांडाल केसरिया साफे और पीले रंग के झंडों से सराबोर नजर आया। — महापंचायत में शुरू से आखिर तक पूजा, भजन आदि के साथ लोग झुमते रहें। — महापंचायत में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर लोगों का स्वागत किया गया। — इस दौरान 'एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम, जय श्रीराम..., जब जब ब्राह्मण बोला है, राजसिंहासन डोला है...आ गए है भगवाधारी राजतिलक की करो तैयारी.. जैसे उद्घोष लगते रहें। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने महापंचायत में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई विधर्मी हमारी बहन—बेटी को परेशान करे तो परशुराम बन जाओ। समाज में एक—दूसरे की टांग खींचना बंद करो। समाज में एक दूसरे का साथ दो। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण में वह सारे लाभ मिलने चाहिए जो दूसरे आरक्षण में मिलते हैं। हमारे जितने भी सनातन धर्म के मंदिर और धर्म स्थान हैं, उन मंदिरों को सरकारी नियंत्रण में करने का अधिकार नहीं हो। जो हमारे मंदिर सरकारों के कंट्रोल में है,वे मंदिर समाज को वापस लौटाए जाएं। जिस प्रकार वक्फ बोर्ड है उसी तर्ज पर हिंदू रिलिजियस एक्ट होना चाहिए। मंदिरों पर केवल हिंदुओं का अधिकार होना चाहिए। ल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कि हमारी यह एकता राष्ट्र के निर्माण में और अधर्म को दूर करने में लगेगी। आप लोग धर्म को धारण करने वाले हो, आप धर्म की रक्षा करने वाले हो। परशुरामजी ने भगवान शिव से विराट तपस्या के बाद धर्म की रक्षा के लिए फरसा प्राप्त किया था। सब में यही ऊर्जा और एकता रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आपका भाई हूं। आप मुझे कभी सर मत बोलना। मुझे कभी अश्विनी जी मत बोलना, मुझे केवल अश्विनी भाई बोलना। रेल मंत्री ने कहा कि राजस्थान को आज से 10 साल पहले 600 करोड़ मिलते थे। अब राजस्थान को 9532 करोड़ का अनुदान रेलवे से मिल रहा है। राजस्थान के 82 रेलवे स्टेशनों का वर्ल्ड क्लास स्टेशन के तौर पर निर्माण किया जाएगा। महापंचायत में ब्राह्मण समाज से सीएम बनाने की मांग भी उठी। कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पिछले दिनों यहीं पर एक समाज ने हुंकार भरी थी और बड़े-बड़े नेताओं ने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री चाहिए। मैं कहता हूं ब्राह्मणों में कोई कमी है क्या? जो सीएम ब्राह्रमण नहीं बन सकता। राजस्थान में अगर किसी जाति की सबसे ज्यादा जनसंख्या है तो वह ब्राह्मणों की है। जब तक हम लोग राजनीति में आगे नहीं बढ़ेंगे तब तक ब्राह्मणों का भला नहीं होने वाला है। कोई जमाना था जब 60-60 विधायक ब्राह्मण हुआ करते थे। आज 17 विधायक है।