सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने लोकसभा में उठाई संत, पुरोहित एवं पुजारी कल्याण बोर्ड की देशभर में स्थापना किए जाने की मांग

Girish Saini Reports

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने लोकसभा में उठाई संत, पुरोहित एवं पुजारी कल्याण बोर्ड की देशभर में स्थापना किए जाने की मांग

रोहतक। लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने लोकसभा में संत, पुरोहित एवं पुजारी कल्याण बोर्ड की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत आज विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है, उसके लिए आज संस्कृति व वैदिक शिक्षा की जरूरत है। डॉ. शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संत, पुरोहित एवं पुजारी कल्याण बोर्ड की स्थापना को लेकर पहल की है। इस बोर्ड की केंद्रीय स्तर पर स्थापना की जाए। मंगलवार को लोकसभा में बोलते हुए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने देशभर में संत, पुरोहित एवं पुजारी कल्याण बोर्ड की स्थापना की मांग उठाई। सांसद ने लोकसभा में हुए कहा कि देश भर में अनेकों मंदिर है। जिनमें भगवान विष्णु, भगवान शिव, भगवान राम, मां दुर्गा, महर्षि बाल्मीकि, कबीर साहिब सहित अनेकों सिद्ध महात्मा व दैवीय शक्तियों मंदिरों की देखरेख करने वाले पुरोहित एवं सहायकों के लिए कल्याण बोर्ड की जरूरत है। हरियाणा सरकार ने इस दिशा में पहल करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कल्याण बोर्ड स्थापित करने की घोषणा की है।