एप डाउनलोड करा डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा हड़पने का आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रुपये बरामद।

Girish Saini Reports

एप डाउनलोड करा डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा हड़पने का आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रुपये बरामद।

रोहतक। रोहतक पुलिस की साईबर थाना टीम ने पेटीएम खाता अपटेड करने के नाम पर टीम व्यूअर एप के माध्यम से डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की वारदात को हल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। प्रभारी साईबर थाना निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 15.11.2022 को सलारा मोहल्ला निवासी लक्ष्मी नारायण की शिकायत के आधार पर जांच में सामने आया कि 12.11.2022 को शाम के समय लक्ष्मी नारायण के पास मोबाइल नं. 9717637136 से एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि आपका पेटीएम खाता सस्पेंड कर दिया गया है। मैसेज में अपने दस्तावेज अपडेट करने के लिए एक लिंक भी साथ में भेजा। लक्ष्मी नारायण ने भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तो ओटीपी आया। जिसके बाद लक्ष्मी नारायण के पास अन्य मोबाईल नं. 8458090333 से फोन आया जिन्होंने अपने आप को पेटीएम सर्विस की तरफ से बताया। युवक ने लक्ष्मी नारायण को अपने पेटीएम डिटेल में सर्विस नंबर 9731779128 बताते हुए जोड़ने को कहा। लक्ष्मी नारायण से युवकों ने उसके दो खातों की पूर्ण जानकारी हासिल कर टीम व्यूअर एप डाउनलोड करवा लिया। लक्ष्मी नारायण के नेट बैंकिंग पासवर्ड पूछकर उसके दोनों खातों से अलग-अलग किश्तों में कुल 1,57,076 रुपये निकाल लिए। साइबर थाना टीम द्वारा मामले की जांच के दौरान 09.12.2022 को आरोपी अशोक निवासी कारीटांड झारखंड को धनबाद से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर 72 घंटे राहदारी रिमांड पर हासिल किया गया। आरोपी को 13.12.2022 को अदालत में पेश कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। आरोपी से एक लाख रुपये भी बरामद किए गए है।