पॉलिसी की ईएमआई के नाम पर धोखे से 3 लाख 64 हजार रुपये ठगे, 48 घंटे में मामला हल कर पांच आरोपी गिरफ्तार।
Girish Saini Reports

रोहतक पुलिस की साइबर टीम ने पॉलिसी की ईएमआई के नाम पर एक महिला से 3 लाख 64 हजार रुपये से ज्यादा ठगने की वारदात को 48 घंटे में हल करते हुए गिरोह में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। सांपला की सहायक पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने बताया कि 03.01.2023 को हैफेड सुखपुरा चौक रोहतक निवासी महिला सुमन द्वारा थाना साईबर क्राईम रोहतक में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पाया गया कि सुमन जेबीटी अध्यापक है। उसने भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस से पॉलिसी ले रखी है। 07.12.2022 को पॉलिसी की ईएमआई भरने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल किया। उसके बाद उसकी बात रवि वर्मा नामक युवक से हुई जिसने पॉलिसी को विदड्रॉ करने के लिए कहा। विदड्रॉ के लिए अलग-अलग खातों में पैसे जमा करने के लिए कहा। सुमन ने 9.12.2022 से लेकर 29.12.2022 तक कुल 3 लाख 64 हजार 611 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा कर दिए। साइबर थाना की टीम ने जांच के दौरान 05.01.2023 को निरीक्षक धनवीर के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी अवधेश निवासी गांव मुकुदपुर जिला वैशाली, बिहार, धर्मेन्द्रा निवासी आमीचौहानी पट्टी जिला छपरा सहास बिहार हाल किराएदार उत्तम नगर दिल्ली, दीपक निवासी गांव जोला जिला मुजफ्फरनगर उतर प्रदेश हाल निवासी कबीर नगर शाहदरा, नई दिल्ली, समीर उर्फ परविन्द्र उर्फ मिंटा निवासी लालूखेडी मुजफ्फरनगर उतर प्रदेश हाल किराएदार मानसरोवर पार्क शाहदरा, नई दिल्ली व योगेश निवासी भोलेनाथ नगर शाहदरा, दिल्ली को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त 6 मोबाइल फोन व 6 सिम कार्ड बरामद हुए है।