थांग-ता में देश भर में तीसरा स्थान पाने वाले खिलाडिय़ों को मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर ने दी बधाई।
Girish Saini Reports
रोहतक। मध्य प्रदेश के मंडला में 8 से 10 फरवरी तक जिला खेल परिसर में आयोजित पांचवे एडिशन खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में थांग-ता प्रतियोगिता में रोहतक के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर राजकुमार कपूर ने खिलाडिय़ों से सर्किट हाऊस में मुलाकात कर उन्हें शानदार प्रदर्शन की बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। राजकुमार कपूर ने बताया कि हरियाणा से 4 लड़के व चार लड़कियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिनमें से रोहतक के तुषार बुधवार ने 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं रोहतक के भरत ने 56 किलो भार वर्ग (फुनाबा अनिशुबा) में रजत पदक हासिल किया। हिसार की प्रीती ने 56 किलो भार वर्ग (फुनाबा अनिशुबा ) में कांस्य पदक प्राप्त किया। कोच मदन लाल, नितिन बोहत, योगिता पंचाल व अंकित शोते ने दिन रात कड़ी मेहनत से 15 दिन खेलो इंडिया कैंप में इन खिलाडिय़ों को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।