लुवास के दूसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने प्रदान की उपाधियां।

Girish Saini Reports

लुवास के दूसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने प्रदान की उपाधियां।

हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में 475 विद्यार्थियों को डिग्री तथा 24 को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। एचएयू के इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यह उपाधियां प्रदान की। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान एवं तकनीक में नए-नए अनुसंधानों से मानवता की भलाई का कार्य प्रशस्त होगा। नौकरी मांगने की बजाय नौकरी देने वाले बनें। उन्होंने छात्रों से अपने नैतिक मूल्यों का निर्वहन करने तथा अपने चरित्र को सदा उच्च स्तर पर रखना होगा। व्यक्ति के जीवन में चरित्र सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने लुवास द्वारा चलाए जा रहे पशु नस्ल सुधार कार्यक्रमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि 24 में से 16 पदक लड़कियों ने जीते हैं। दीक्षांत समारोह से पहले सभी अतिथियों ने परिसर में स्थापित लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लुवास कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने जनवरी 2016 से अब तक विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न पशुओं व पक्षियों की हरधेनु, हरनाली व हारलेय प्रजातीय विकसित की हैं। इन सभी तकनीकों को प्रदेश के किसानों तक पहुंचाने के लिए विस्तार शिक्षा निदेशालय सतत प्रयासरत है। महिलाओं को पशुपालन की आधुनिक गतिविधियों का ज्ञान देने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। जल्द ही भिवानी के बहल, कैथल के क्योड़क, झज्जर के लकड़ियां गांव में हरियाणा पशुविज्ञान केंद्र शुरु होंगे। अभी हिसार कैंपस के अलावा करनाल व महेंद्रगढ़ में क्षेत्रीय कार्यालय काम कर रहे हैं। श्रेष्ठ बनने के लिए काम करें। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि कृषि का क्षेत्र विकास अपने चरम पर पहुंचने के बाद संकुचित हो रहा है। पशुपालन का क्षेत्र लगातार विस्तार ले रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में कृषि में पशुपालन का हिस्सा 24 प्रतिशत था। यह आज 31 प्रतिशत हो चुका है। हर साल एक प्रतिशत बढ़ रहा है। 15 साल में यह 50-50 हो जाएगा। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि पशुपालन किसान व गांव के विकास से जुड़ा है। हरियाणा राष्ट्र में दूसरा सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाला राज्य है। प्रदेश को गायों में नस्ल सुधार के साथ-साथ पशु पोषण के लिए काम करें। पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार किसान की आय बढ़ाने के लिए काम करें। पशुपालन में व्यापक संभावनाएं हैं। रिसर्च के क्षेत्र में नए काम करें। स्थानीय निकाय एवं शहरी विकास मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि नौकरी के लिए विदेश जाने में कोई दिक्कत नहीं है। अपनी धरती माता के प्रति कर्तव्य बोध व श्रद्धा हमेशा रहनी चाहिए।