न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिन्धु ने लिया एमडीयू के इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा।

Girish Saini reports

न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिन्धु ने लिया एमडीयू के इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा।

रोहतक। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिन्धु ने शनिवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में विवेकानंद पुस्तकालय, सीबीटी उन्नत प्रयोगशालाओं, सीआईएल में जीनोम सिक्वेंसिंग लैब तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम की विजिट की। न्यायमूर्ति ने एमडीयू में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर तथा अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विश्वविद्यालय के बारे में उनको ब्रीफिंग दी। डीन सीडीएस प्रो. ए.एस. मान तथा निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी इस विजिट के दौरान साथ मौजूद रहे।