'भाजपा भगवान राम और सीता को भी कर रही विभाजित', अशोक गहलोत ने कसा तंज

Anant tripathi report

'भाजपा भगवान राम और सीता को भी कर रही विभाजित', अशोक गहलोत ने कसा तंज
'भाजपा भगवान राम और सीता को भी कर रही विभाजित', अशोक गहलोत ने कसा तंज

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा हमेशा अलग-अलग खेल खेलती है। गहलोत ने कहा कि भाजपा कभी भी माता सीता को सम्मान नहीं देती है और केवल जय श्री राम कहती है। उन्होंने कहा कि BJP भगवान राम और देवी सीता को विभाजित करने का काम कर रही है। जय सिया राम क्यों नहीं कहती भाजपा गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी जी ने सही पूछा कि भाजपा 'जय सिया राम' क्यों नहीं कहती? पूरा देश 'सीता माता' का सम्मान करता है। उन्होंने कहा भाजपा के लोग 'जय श्री राम' कहकर आम लोगों को भड़काते हैं और भय और क्रोध पैदा करते हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जहां वो नफरत फैलाते हैं, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी नफरत को दूर करने और प्यार फैलाने की बात करते हैं। सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को चिरंजीवी बीमा योजना जैसी योजनाओं की सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि राजस्थान में राष्ट्रीय औसत 41 प्रतिशत की तुलना में 90 प्रतिशत स्वास्थ्य बीमा कवरेज है। उन्होंने यहां से 167 नई '108-आपातकालीन एंबुलेंस' को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि राज्य सरकार ने अपने अस्पतालों में किडनी और घुटने की सर्जरी जैसे काम भी मुफ्त किए हैं और इससे लोगों को राहत मिली है।