जिला रेडक्रास चेयरपर्सन यशिका ने किया अर्पण, श्रवण व कुष्ठ आश्रम का निरीक्षण, दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन।
Girish Saini Reports
रोहतक। जिला रेडक्रास सोसायटी रोहतक की चेयरपर्सन यशिका ने सोमवार को सोसायटी द्वारा संचालित अर्पण मानसिक दिव्यांग संस्था, श्रवण व्यस्क केंद्र व कुष्ठ आश्रम का दौरा किया। उन्होंने कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों को मिठाई वितरित की और उनका कुशलक्षेम जाना। अर्पण संस्था में पहुंचने पर बच्चों ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने दिव्यांगजनों की कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इन बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न गतिविधियों रंगोली, सामूहिक नृत्य व कविता आदि की सराहना की। अर्पण संस्था की प्राचार्य नीलम कटारिया व पाठ्यक्रम समन्वयक सुमन मदान में संस्था द्वारा दी जा रही सुविधाओं व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान चेयरपर्सन यशिका ने दिव्यांग बच्चे कुणाल का जन्मदिन उसके साथ केक काटकर मनाया। बच्चों को चॉकलेट, टॉफी, फल व दोपहर का भोजन भी वितरित किया गया। इस दौरान ज्योति, तमन्ना, नूर, ईशा व अवनी आदि ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। संस्था के बच्चों को स्कूल ड्रेस व स्पोट्रर्स ड्रेस भी वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस का तिरंगा फहराया गया और पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर राजकुमार मोर, अंजू वर्मा, प्रियंका, नरेश, मीनाक्षी, मनजीत आदि मौजूद रहे।
Deepti Sharma