जीयू में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती।

Girish Saini Reports

जीयू में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती।

गुरूग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में वीरवार को स्वामी विवेकानंद जयंती अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जीयू के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। जीयू प्रवक्ता कपिल ने बताया कि इस मौके पर कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार सिंह, डीन अकादमी अफेयर्स प्रो. सुभाष कुंडू, डीन डॉ. अशोक खन्ना सहित विवि के वरिष्ठ अधिकारियों व प्राध्यापकों ने भी स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा कहा गया प्रत्येक शब्द हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। स्वामी विवेकानंद के विचारों की अतुल्य विरासत पीढ़ियों तक हमारा मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात कर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ें। इससे समाज और देश हित के साथ व्यक्तिगत जीवन भी संवरेगा।