गठबंधन सरकार ने की रोहतक की अनदेखी: विधायक बतरा
Girish Saini Reports

रोहतक। कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हिप एवं विधायक भारत भूषण बत्तरा ने कहा कि हरियाणा की गठबंधन सरकार ने रोहतक की हर मामले में अनदेखी की है। स्वच्छ पेयजल, सीवर, अच्छी सड़कों आदि मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे है। बत्तरा ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र का गला घोट आ जा रहा है, हर आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस सदैव भारत की प्रगति के लिए समर्पित रही है। कांग्रेस ने हर मुश्किल समय में भारत को जोड़ने का काम किया है। आज फिर भारत एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इसी लिए कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ जनता के बीच है। रोहतक मे एकता कॉलोनी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत के दौरान आमजन से संवाद करने पहुंचे बत्तरा का स्थानीय लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर जबरदस्त स्वागत किया। बत्तरा ने कहा कि गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कांग्रेस की भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार ने हरियाणा को विकास के नए आयाम दिए, वर्तमान सरकार उन्हें आगे बढ़ाने की बजाय प्रदेश को और पीछे ले गई। आज सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग त्रस्त है। बत्तरा ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि हाथ से हाथ जोड़ो, यानी 36 बिरादरी के भाईचारे को आपस में जोड़ो, किसान को एमएसपी की गारंटी से जोड़ो, नौजवानों को रोजगार से जोड़ो। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम से और बड़े बुजुर्गों को देश में सबसे ज्यादा 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन से जोड़ो, हर गरीब परिवार को पीले कार्ड, 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व 2 कमरे के मकान से जोड़ो। खिलाडिय़ों को दोबारा से पदक लाओ पद पाओ से जोड़ो, हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली से जोड़ो। ओबीसी वर्ग की आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख से जोड़ो, हाथ से हाथ जोड़ो यानी प्रदेश के हर गाँव शहर को पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार के समय वाले विकास से जोड़ो। इस अवसर पर कदमसिंह अहलावत पार्षद, सुरेंद्र बत्रा पूर्व पार्षद, संगीता सहरावत, रवीश ग्रेवाल, कुलदीप केडी, बिल्लू अहलावत, विनोद हुड्डा, चरणजीत शर्मा, शक्ति अहलावत, बलजीत राणा, राज बहादुर शर्मा, राजीव अत्री, विकास गोयल, अनुराग परवाना, परमजीत पम्मी, सतीश नाहर, राजकुमार पांचाल, संदीप पांचाल, सुनील बड़क, अनीता भाटिया, नीतू शर्मा, भावना हुड्डा, सुरेश देवी, मुकेश नांदल, मीनाक्षी कटारिया, पुष्पा धनखड़, मुकेश श्योरान, महेंद्र किराड़, अंश अरोड़ा, राजकुमार पालीवाल, एडवोकेट सुरेंद्र लोरा, अजीत लोहट, प्रिंस मल्होत्रा, अमित सारथी, सिद्धांत भाटिया, विशाल धनखड़, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।