हिंदू कॉलेज में 48वां वार्षिक खेल महोत्सव शुरू, लांग जंप सहित विभिन्न दौड़ों में भावना रही विजेता।

Girish Saini Reports

हिंदू कॉलेज में 48वां वार्षिक खेल महोत्सव शुरू, लांग जंप सहित विभिन्न दौड़ों में भावना रही विजेता।

रोहतक। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा 48वें वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ वीरवार को किया गया। इस दो दिवसीय खेल महोत्सव की अध्यक्षता हिंदू प्रबंधन समिति के प्रधान सुदर्शन कुमार धींगड़ा ने की। बतौर मुख्य अतिथि, हिंदू प्रबंध समिति के पूर्व प्रधान राजेश कुमार सहगल ने ध्वजारोहण किया और सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई। मुख्य अतिथि राजेश कुमार सहगल ने कहा कि खेल सभी के जीवन का एक अभिन्न अंग होना चाहिए। हिंदू प्रबंधन समिति के प्रधान सुदर्शन कुमार धींगड़ा ने कहा कि खेलने से जीवन में अनुशासन आता है। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। मंच संचालन वंदना रंगा व डॉ. पूजा चावला ने किया। खेल विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप ने बताया इस प्रतियोगिता की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में 220 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर अश्वनी खुराना, सुनील कुमार आहूजा, नंदलाल, श्याम कपूर, गुलशन धींगड़ा, प्रदीप सपड़ा, हितेश ढ़ल, डॉ. मीनू कुमार सहित समस्त कॉलेज स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहेः 100 मीटर रेस -लड़कियों में भावना, जैवलिन थ्रो -लड़कियों में सिमरन, लांग जंप -लड़कियों में भावना, डिस्कस थ्रो -लड़कियों में सिमरन, 800 मीटर रेस -लड़कियों में भावना, चट्टी रेस -लड़कियों में प्रिया, 200 मीटर रेस -लड़कियों में भावना, पोटैटो रेस -लड़कियों में दिव्या तथा 400 मीटर रेस -लड़कियों में भावना ने विजेता खिताब अपने नाम किया। वहीं जैवलिन थ्रो -लड़कों में सन्नी, लांग जंप -लड़कों में प्रमोद, 1500 मीटर रेस -लड़कों में अंकित तथा सैक रेस -लड़कों में मोहित प्रथम रहे।