इंडिया फाउंडेशन के निदेशक कैप्टन बंसल ने किया विवेकानंद पुस्तकालय का दौरा।

Girish Saini Reports

इंडिया फाउंडेशन के निदेशक कैप्टन बंसल ने किया विवेकानंद पुस्तकालय का दौरा।

रोहतक। इंडिया फाउंडेशन के निदेशक कैप्टन आलोक बंसल ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विवेकानंद पुस्तकालय की विजिट की। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह भी इस दौरान उनके साथ रहे। कैप्टन आलोक बंसल ने विवेकानंद पुस्तकालय में रीडिंग सेक्शन का दौरा करते हुए वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत की। तदुपरांत उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन से संबंधित पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उसके बाद विवेकानंद पुस्तकालय की ऑनलाइन बुक प्रणाली की व्यवस्था के बारे में जाना। उन्होंने पुस्तकालय में विभिन्न विषयों के सेक्शन की विजिट कर वहां उपलब्ध पुस्तकों के बारे में जाना। उन्होंने पुस्तकालय के ई-रिसोर्सेज बारे भी जानकारी प्राप्त की। लाइब्रेरियन डॉ. सतीश मलिक ने विवेकानंद पुस्तकालय की विकास यात्रा एवं उपलब्ध पुस्तकों, ई-रिसोर्सेज एवं अन्य सुविधाओं एवं उपलब्धियों बारे बताया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कैप्टन आलोक बंसल को विवेकानंद पुस्तकालय के विस्तारण एवं यहां विद्यार्थियों के लिए भविष्य में उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं की योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन बारे जानकारी दी। कैप्टन आलोक बंसल ने विवेकानंद पुस्तकालय की सराहना करते हुए इसे देश के श्रेष्ठ पुस्तकालयों में से एक बताया। एमडीयू की प्रथम महिला डॉ. शरणजीत कौर, डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नवरतन शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं लाइब्रेरी स्टाफ इस मौके पर मौजूद रहे।