ज्योतिष पर विश्वास अब सात समंदर पार.......
Sangeeta Tanwani

आस्था और विश्वास क्या-क्या नहीं करवाते। फिर मामला ग्रहों से जुड़ा हो तो संकट निवारण के जतन होते ही हैं। भारत में यह सब आम है, लेकिन अब विदेशों में भी ज्योतिषीय मान्यताओं पर विश्वास बढ़ रहा है। यह सब रूस की तान्या कारपोवा ने गत 7 दिसंबर को शहर में खेजड़ी के पेड़ से विवाह करके साबित किया है। 28 साल की तान्या भारत भ्रमण पर हैं। तान्या ने यहां सूरजपोल बाहर फतह स्कूल के सामने खेजड़ी के पेड़ से विवाह की यह रस्म पूरी की। यह सब करवाने वाले पंडित हेमंत सुखवाल ने बताया कि दोष निवारण विधान को लेकर तान्या बहुत उत्साहित थीं।