भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया किरण चौधरी ने।

girish saini report

भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया किरण चौधरी ने।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण को हरियाणा में सफल बनाने के लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी सोमवार को रोहतक के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची। उन्होंने 6 जनवरी को हरियाणा में प्रवेश कर रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान किया। इससे पूर्व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रो कुलताज सिंह के नेतृत्व में तिलयार झील पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किरण चौधरी का बुके व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। किरण चौधरी ने भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई। उन्होंने कहा दूसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी एक साथ मिलकर राहुल गांधी के स्वागत के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से हरियाणा में कांग्रेस को काफी मजबूती मिलेगी। अगर सभी मिलकर इस यात्रा को सफल बनाए तो 2024 में हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।