रैली निकालकर किया ग्रामीणों को जागरूक।
Girish Saini Reports

रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्याल में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन का आगाज़ एरोबिक्स से हुआ। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग किया।उसके बाद ब्रिगेडियर एम.एस. हुड्डा के नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं ने मेडिटेशन की प्रक्रिया को समझा।मंच संचालन विनिशा ने किया। स्वयंसेविकाओं ने करौंथा गाँव में रैली निकालकर नारी सशक्तिकरण, एकता, देशप्रेम और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। एमडीयू के फिजिक्स विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश पुनिया ने स्वयं सेविकाओं को सकारात्मकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहानियों के माध्यम से स्वयं सेविकाओं को कुरीतियों का त्यागने की शपथ दिलाई। एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी सोफिया जाखड़ व सुमन कुमारी ने उन्हें सम्मान के प्रतीक के रूप में एक पौधा भेंट कर उनका धन्यवाद किया।