भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

Girish Saini reports

भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

रोहतक। केंद्रीय श्रम, रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास, गतिशक्ति योजना के तहत ढांचागत सुविधाओं में विस्तार तथा वित्तीय स्थिति को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सरकार द्वारा देश के गौरव व संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए संगठन का अर्थ समाज के छोटे से छोटे व्यक्ति के साथ जुडक़र अच्छे तरीके से सरकार चलाने से है। समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच रहकर उनके विश्वास को जीतकर पार्टी के साथ जोडऩा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड संक्रमण काल के दौरान स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए देश में ही वैक्सीन विकसित की गई, जो बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय श्रम रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत को जी-20 की अध्यक्षता प्राप्त होना देश के लिए गौरव का विषय है। जी-20 के सदस्य देश भारत में आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्पूर्ण पृथ्वी एक परिवार के संदेश के साथ नीति निर्धारण कर रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के बूथ प्रमुख व पन्ना प्रमुखों के संदर्भ में कहा कि पार्टी के यह कार्यकर्ता गौरव व स्वाभिमान के साथ आम जनता को निडरता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि आम जनता में यह विश्वास पैदा करना जरूरी है कि सरकार ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई देते हुए कहा कि वे लगातार दूसरे कार्यकाल के दौरान ईमानदारी के साथ प्रदेशवासियों की सेवा कर रहे है तथा प्रदेश को हर क्षेत्र में उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान अन्न उत्पादन, जवान देश की सीमाओं की रक्षा तथा पहलवान खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टïï प्रदर्शन से देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण कार्य किया है और वे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री परिषद में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। उन्होंने भूपेंद्र यादव को संगठन की धुरी की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा दिखाई है। इससे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का स्वागत करते हुए भूपेंद्र यादव द्वारा भाजपा के संगठन में विभिन्न पदों पर किये गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र यादव ने पार्टी द्वारा संगठन या सरकार में सौंपी गई हर जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है। कार्यक्रम में आयोजक मनीष कुमार ग्रोवर के अलावा अटेली के विधायक सीताराम यादव, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन, सतीश नांदल, कंवल सिंह सैनी, रमेश भाटिया, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, डिप्टी मेयर अनिल, जिला परिषद की अध्यक्षा मंजू हुड्डा, राजकुमार शर्मा, नरेंद्र खट्टर, युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर, प्रतिभा सुमन, धर्मपाल मकड़ौली, सतीश आहूजा, शमशेर खरक, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।