वीर बाल दिवस पर नगर कीर्तन आयोजित।

Girish Saini Reports

वीर बाल दिवस पर नगर कीर्तन आयोजित।
वीर बाल दिवस पर नगर कीर्तन आयोजित।

रोहतक। दशम सिख गुरु गोविंद सिंह के साहिब जादो बाबा फतेह सिंह व बाबा जोरावर सिंह की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस के मौके पर हिंदू पब्लिक स्कूल रोहतक के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा हिंदू शिक्षण संस्थान प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों द्वारा छोटू राम पार्क में अरदास उपरांत नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस नगर कीर्तन में पांच प्यारों के रूप में स्कूल के पांच बच्चों ने अगुवाई की। विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने शब्द कीर्तन गायन किया। नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह पर बच्चों पर पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह नगर कीर्तन छोटू राम पार्क से शुरू होकर छोटू राम चौक, शान्त माई चौक व भिवानी स्टैंड से होते हुए गुरुद्वारा टिकाना साहिब में समाप्त हुआ। गुरुद्वारा टिकाना साहिब के गद्दीनशीन महंत सरदार दिलबाग सिंह ने बच्चों को गुरु गोविंद सिंह एवं उनके साहिब जादों की कुर्बानी के बारे में बताया। इस मौके पर हिंदूसंस्था के प्रधान सुदर्शन ढींगरा ने सिख गुरु पुत्रों की शहादत को नमन किया। प्राचार्य डॉ. मीनू कुमार ने कहा कि सिख गुरु के पुत्रों की शहादत इतिहास का वह गौरवशाली पृष्ठ है जिसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। इसके बाद गुरुद्वारे में हिंदू शिक्षण संस्थान समिति के पदाधिकारियों और शिक्षकों को सरोपे भेंट कर कढ़ाह प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान राजेश सहगल, उप प्रधान अश्वनी खुराना, महासचिव जितेंद्र महता, स्कूल मैनेजर अजय निझावन सहित स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।