तानाशाही सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी जनता के लिए एक उम्मीद की तरह : अनुराग ढांडा
ravinder singh report

तानाशाही सरकार के सामने जब कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों के नेता व कार्यकर्ता डर के मारे आवाज नहीं उठा रहे, तब शहीद भगत सिंह के अनुयायी आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी साथी सीना तान कर खड़े हैं| आज पूरे हरियाणा की जनता ने आपकी हिम्मत और ताकत देखी है और हर जगह इसकी चर्चा भी है| लोग तानाशाही के खिलाफ़ आपको एक उम्मीद की तरह देख रहे हैं| कानूनन इस पोस्टर में कुछ भी गलत नहीं है और संविधान के मुताबिक हमें इसे लगाने का, अपनी बात कहने का पूरा हक है| पुलिस के जरिये बस आपको डराने की कोशिश की जा रही है| अगर लोगों का ये डर एक बार खुल गया तो हर कोई मोदी सरकार की गलत नीतियों के ख़िलाफ़ खुलकर आवाज उठाने लगेगा| इसलिए सरकार आपको डराकर ये पोस्टर लगने से रोकना चाहती है| सब एकजुट होकर ये लडाई लडें| पार्टी के किसी साथी को पुलिस परेशान करे तो उसकी तुरंत मदद करें| लीगल सेल के सभी साथियों को भी आपकी मदद के लिए अनुरोध किया गया है| सभी मदद के लिए उपलब्ध हैं| केजरीवाल जी का हर सिपाही आजादी की इस दूसरी लडाई में योगदान जरुर देगा| इंकलाब जिंदाबाद