*जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) के वार्ड 138 मे हुआ बीसलपुर पाईपलाईन का उद्घाटन*
ravinder singh report
जयपुर: नगर निगम जयपुर (ग्रेटर) के वार्ड 138 के शिवाड एरिया, बापू नगर मे मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक प्रत्याशी एवम् राज्यमंत्री डॉ अर्चना शर्मा ने बीसलपुर पाईपलाईन का उद्घाटन किया, जिसमे वार्ड 138 की पार्षद श्रीमती ममता शर्मा भी उपस्थित रही। वार्ड की जनता ने जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी का भी इस त्वरित कार्यवाही हेतु धन्यवाद एवम् आभार व्यक्त किया। वार्डवासियों ने राज्यमंत्री अर्चना शर्मा का भी पुष्प व मालाओं से स्वागत एवम् अभिनंदन किया। उद्घाटन कार्यक्रम मे पार्षद ममता यादव के साथ सी स्कीम ब्लॉक अध्यक्ष भरत मेघवाल, मालवीय नगर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, जुगनू शर्मा, मंडल अध्यक्ष पिंटू यादव, वार्ड अध्यक्ष सीपी शर्मा, विवेक यादव, मदन यादव एवम् सैंकडो की संख्या मे वार्डवासी उपस्थित रहे।