निबंध प्रतियोगिता में आकाश व रजनी रहे प्रथम।
Girish Saini Reports
रोहतक। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा की अध्यक्षता में संस्कृत विभाग द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती हमारे देश के महान युगदृष्टा थे। जिन्होंने सर्वप्रथम स्वराज्य की कल्पना की। 2025 में उनका 200वां द्विशताब्दी जयंती वर्ष मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत आगामी 2 वर्षों तक उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगी विद्यार्थियों ने अपने निबंधों के माध्यम से स्वामी दयानंद के विचारों से अवगत कराया। आकाश व रजनी ने प्रथम, निलेश व अभिषेक ने द्वितीय तथा शेखर व यश नागपाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी विभाग से डॉ. सुमन कुमारी, अंग्रेजी विभाग से डॉ. शिखा व डॉ. रौनक तथा संस्कृत विभाग से अनिला बठला ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रवीण शर्मा ने धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. सनी कपूर, डॉ. नीलम व मौसम सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।