आप नेता पीयूष शर्मा ने दी नववर्ष की बधाई।
Girish Saini Reports
जयपुर। आम आदमी पार्टी के युवा नेता पीयूष शर्मा ने सभी प्रदेश व देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए चहुं ओर खुशहाली की कामना की। उन्होंने नव वर्ष पर नव संकल्प, एवं नव ऊर्जा के साथ देश की प्रगति के लिए सभी से एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की। जारी बयान में पीयूष शर्मा ने कहा कि साल जरूर बदला है, लेकिन प्रदेश के किसानों की किस्मत नहीं बदली। उन्होंने कहा कि बीकानेर में हजारों लोग जहां नव वर्ष के आगमन की खुशियां मना रहे थे। वहीं हमारे अन्नदाता किसान बीकानेर जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के सीमावर्ती क्षेत्र बज्जू उपखंड मुख्यालय पर भयंकर जाड़े में महिलाओं सहित यूरिया के लिए अल सुबह 3 बजे से दुकानों के आगे लाइनों में लगे हुए थे। अन्नदाता किसान सरकार की गलत नीतियों के चलते दुर्दशा का शिकार हो रहा है। इस समय खेतों में उगी फसलों को बचाने के लिए यूरिया जरूरी है। खेतों में फसल की संभाल करने के इस वक्त पर किसानों को यूरिया की दुकानों पर यूरिया का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं सरकारी तंत्र कुर्सी की लड़ाई और आरोप प्रत्यारोप से ऊपर नहीं उठ पा रहा है। युवा नेता पीयूष शर्मा ने प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर हुई कई दुर्घटनाओं पर भी शोक जताया। उन्होंने सूर्यनगरी ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतरने पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी यात्रियों की कुशलता की कामना की। इससे पहले पीयूष शर्मा ने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर शोक जताते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
admin