महान व्यक्तित्व किसी विशेष वर्ग या समूह के नहीं, बल्कि समूचे राष्ट्र व मानव जाति का गौरवः सांसद बृजेन्द्र सिंह

Girish saini reports

महान व्यक्तित्व किसी विशेष वर्ग या समूह के नहीं, बल्कि समूचे राष्ट्र व मानव जाति का गौरवः सांसद बृजेन्द्र सिंह

हिसार। हिसार से लोकसभा सांसद बृजेन्द्र सिंह ने कहा है कि महान विभूतियों के जन्मदिन किसी एक विशेष वर्ग या समूह की बजाय सामूहिक रूप से मनाए जाने चाहिएं। महान व्यक्तित्व किसी विशेष वर्ग या समूह के नहीं होते बल्कि समूचे राष्ट्र व मानव जाति का गौरव होते हैं। सांसद बृजेन्द्र सिंह जीजेयू जीवन द्वारा गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित दीनबंधु सर छोटू राम जयंती एवं बसंत पंचमी समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। चौधरी रणबीर सिंह सभागार में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने की। सांसद बृजेन्द्र सिंह ने विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित यज्ञ में भी आहुति डाली। उन्होंने दीन बंधू सर छोटू राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि दीन बंधू सर छोटू राम ने किसानों, मजदूरों व कमेरा वर्ग के कल्याण के लिए कई कानून बनवाए। सांसद ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रत्येक पुस्तकालय में दीन बंधू सर छोटू राम पर लिखित पांच वोल्यूम की प्रति होनी चाहिए। विश्वविद्यालय में दीन बंधू सर छोटू राम चेयर स्थापित होनी चाहिए। पाठ्यक्रम में दीन बंधू सर छोटू राम की जीवनी का प्रकाशन होना चाहिए। कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने कहा कि दीन बंधू सर छोटू राम मे बात मनवाने का बल था। कानून बनवाने की बात हो या इन्हें लागू करवाने की बात हो। वे सभी को साथ लेकर चलते थे। कुलपति ने कहा कि हमें उनकी शिक्षा लेकर आत्म अवलोकन करके ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे कि हमारे राष्ट्र का नाम ऊंचा हो सके। मुख्य वक्ता आचार्य अशोक पाल ने कहा कि जीजेयू जीवन विश्वविद्यालय में पांचवी बार इस कार्यक्रम का आयोजन करवा रहा है। जीवन शब्द प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सर छोटू राम किसानों, मजदूरों व कमेरा वर्ग के लिए मसीहा थे। कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने कहा कि दीन बंधू सर छोटू राम के बारे में जितना व्याख्यान किया जाए उतना ही कम है। उनकी उपलब्धियां अनुसरणीय हैं। संत रविदास महासभा हिसार के प्रधान एस.पी. चालिया ने कहा कि दीन बंधू सर छोटू राम के विचार व बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के विचारों में शत प्रतिशत समानता थी। संयोजक प्रो. बी.एस. खटकड़ ने बताया कि दीन बंधू सर छोटू राम का व्यक्तित्व बहुत ऊंचा था। समाज में गहरा विश्वास रखने वाले वे एक महान क्रांतिकारी नेता थे। कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला व चीफ वार्डन डॉ. विकास वर्मा ने भी दीन बंधू सर छोटू राम के जीवन पर अपने विचार रखे। हरियाणवी रिवाज टीम द्वारा दीन बंधू सर छोटू राम के जीवन पर आधारित एक गीत प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर डॉ. एस.एस. दलाल, जोगिन्द्र पातड़, सुशीला सिवाच, देवेन्द्र राणा, डॉ. बिजेन्द्र सिहाग, डॉ. जयभगवान बूरा, विकास पंघाल, जयवीर मोर, सुरेन्द्र ढकरवाल, सुन्दर कोहाड़, अनिल दलाल, प्रेम सुख, राजेश भाकर, चरणदास अठवाल, प्रदीप बूरा, संदीप ग्रेवाल, कर्मवीर रंगा, होशियार सिंह यादव, बृजलाल शर्मा, सुनील दुहन, प्रधान विरेन्द्र भारद्वाज, देसराज वर्मा, मोनिका लाम्बा, कौशल्या सहित जीजेयू जीवन के सभी सदस्य, विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद रहे।