राजस्थान की जनता को भा रहा केजरीवाल मॉडल: पीयूष शर्मा
Girish Saini Reports

जयपुर। राजस्थान में आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल की तिरंगा यात्रा के बाद प्रदेश में तीसरे मोर्चे ने स्वरूप लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी के राजस्थान प्रभारी संदीप पाठक लगातार प्रदेश भ्रमण कर जनता की नब्ज टटोलने के साथ संगठन को भी जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे है। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के युवा नेता पीयूष शर्मा ने बताया कि राज्य, लोकसभा और जिला स्तरीय 231 कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। इसके बाद अब ब्लॉक स्तरीय संगठन का गठन किया जाएगा। उसके बाद सर्कल लेवल, गांव और वार्ड तक पार्टी की पहुंच बनाई जाएगी। ब्लॉक गठन के बाद हम हर गांव में 11 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। युवा नेता पीयूष शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी जमीनी स्तर पर जनहित में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान में आज से शुरू हुई प्रदेश सरकार की कई योजनाएं चुनावी शगूफा है, जो सिर्फ जनता को प्रलोभन के तौर पर दी जा रही है। भाजपा ने भी अपना प्रदेश का प्रभार सी पी जोशी जी को दिया है, लेकिन कई भाजपा नेता इससे खुश नहीं है। आगामी चुनाव में जनता जीत का सेहरा केजरीवाल मॉडल को पहनाएगी। आम आदमी पार्टी ने जो सफर दिल्ली से शुरू किया वो दो बार बहुमत से सरकार बना जनता जनार्दन के तकलीफों को समझा है, उसका निदान किया है, उसी मॉडल को अपनाते हुए पंजाब की जनता ने भी आप को अपना प्यार दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता सही गलत के फर्क को समझेगी।