राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया विधायक भारत भूषण बतरा ने।

Girish Saini Reports

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया विधायक भारत भूषण  बतरा ने।

रोहतक। हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हिप तथा रोहतक के विधायक भारत भूषण बतरा ने वीरवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए विधायक बतरा ने कहा कि यह यात्रा व्यवस्था परिवर्तन की यात्रा है। समाज के प्रत्येक वर्ग का समर्थन इसे प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान देश के हर राज्य में जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है, वह दर्शाती है कि लोग वर्तमान सरकार से बुरी तरह त्रस्त है। भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा आगमन के दूसरे दिन विधायक भारत भूषण बतरा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कदमताल करते नजर आए। उन्होंने हरी की भूमि हरियाणा में आगमन पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ हरियाणा के राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा की। बतरा ने कहा कि यह सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है। जिसने हरियाणा को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। युवाओं के लिए रोजगार नहीं है और महंगाई चरम पर है। विधायक बतरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा के हर वर्ग में जबरदस्त उत्साह है। कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों लोग सड़कों पर इस यात्रा के स्वागत और समर्थन के लिए खड़े हैं। भारत भूषण बतरा ने इस यात्रा को व्यवस्था परिवर्तन की यात्रा बताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की नींदें इस यात्रा से उड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोग एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।