स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता एप का प्रयोग करना सिखाया।
Girish Saini Reports

रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में जारी राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने ब्रिगेडियर एम.एस. हुड्डा के नेतृत्व में योग व मेडिटेशन का अभ्यास किया। मंच संचालन विनिशा और साक्षी ने किया। नगर निगम से स्वच्छ भारत मिशन के कंसलटेंट अरविन भाटिया ने स्वयं सेविकाओं को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करते ए कहा कि हम धरती को मां कहते हैं। इसलिए उसे बचाना हमारा कर्तव्य ही नहीं बल्कि धर्म है। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता एप का प्रयोग करना भी सिखाया। कृषि विज्ञान केंद्र,जींद के पूर्व सीनियर कोऑर्डिनेटर डॉ. बीपी राणा ने पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने पराली के विभिन्न प्रयोग भी सुझाए। स्टेट एनएसएस अवॉर्डी, काउंसलर दीपिका धनखड़ ने स्वयंसेविकाओं को अपनी झिझक को त्याग कर कैंप में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने निजी अनुभव साझा कर जीवन में सकारात्मक रहने की प्रेरणा दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सोफिया जाखड़ व सुमन कुमारी ने सभी अतिथियों को पौधे भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।