हिंदू कॉलेज में विस्तार व्याख्यान आयोजित।
Girish Saini Reports

रोहतक। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में युवा दिवस -स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, रोहतक शाखा के सौजन्य से बुधवार को एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा ने की। इस व्याख्यान में स्वामी विवेकानंद की जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला गया। बतौर मुख्य वक्ता प्रांत युवा प्रमुख विवेकानंद केंद्र उत्तर प्रांत निखिल यादव ने शिरकत की। उन्होंने युवा पीढ़ी से स्वामी विवेकानंद के उद्देश्यों को साझा करते हुए उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रश्मि रेखा द्वारा गाए भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद के गुरु स्रोत गीत के साथ हुआ। नगर प्रमुख विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी सुनीता ने तीन ओंकार और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। अंत में आभार प्रकट करते हुए प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा ने युवा पीढ़ी का आग्रह किया कि उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो। कार्यक्रम का समापन सुनीता द्वारा गाए कल्याण मंत्र के साथ हुआ। मंच संचालन वाईआरसी काउंसलर डॉ. शालू जुनेजा ने किया। इस व्याख्यान में वाईआरसी तथा एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर अशोक, डॉ. नीलम मग्गू, अनिला बठला, डॉ. अंजू देशवाल, डॉ. दीप्ति शर्मा, डॉ. हरदीप सिंह, डॉ. शिखा फोगाट, सीमा गोसाई, नूपुर मक्कड़, प्रीति, विनय ग्रोवर, प्रशांत, दीपांशु आदि मौजूद रहे।