आल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में छाए हरियाणवी खिलाड़ी।

गिरीश सैनी Report

आल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में छाए हरियाणवी खिलाड़ी।

रोहतक। हरियाणवी बैडमिंटन खिलाड़ियों की शटल की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बैडमिंटन एसोसिएशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष तथा हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने बताया कि गोवा में 15 से 21 जुलाई तक हुए योनेक्स-सनराइज आल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2022 में खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपने रैकेट का कमाल दिखाते हुए हरियाणा का नाम ऊंचा किया है। परिणाम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गर्ल्स सिंगल अंडर-19 इवेंट में रोहतक की बेटी उन्नति हुड्डा ने 23-21, 14-21, 21-19 से देविका सिहाग को पछाड़ कर खिताब अपने नाम किया। वहीं बॉयज सिंगल अंडर-19 मुकाबले में हरियाणा के भरत राघव ने 21-18, 21-12 के सीधे मुकाबले में जीत हासिल की। इसके अलावा, गर्ल्स डबल्स अंडर-19 टूर्नामेंट में हरियाणा की खिलाड़ी देविका सिहाग और बॉयज डबल्स अंडर-19 टूर्नामेंट में हरियाणा के ही मयंक राणा विजेता रहे। प्रदेश के खिलाड़ियों की इस कामयाबी पर अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र सिंह, आईएएस ने खुशी जाहिर करते हुए सभी विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।