विधायक बतरा ने नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Girish Saini Reports

विधायक बतरा ने नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

रोहतक। स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस की नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संगठन में नारी शक्ति के महत्व को समझते हुए उनका सम्मान किया है। बतरा ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को शहर और जिले में और विस्तार देंगे। विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि पार्टी ने जिस भी कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी है वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें और सभी को साथ लेकर चले। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलवाया कि आने वाला समय कांग्रेस का है। आवश्यकता है कि आप सभी संगठित होकर पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाएं। कांग्रेस की नवनियुक्त शहरी अध्यक्ष संगीता सहरावत ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने इस दायित्व के लिए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक दल के चीफ विह्प भारत भूषण बत्तरा का आभार व्यक्त किया। संगीता सहरावत ने कहा कि जो दायित्व उन्हें दिया गया है इस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। महिला मोर्चा की नवनियुक्त महासचिव भगवानी सहरावत, सूरज कौर, निर्मला बल्हारा, निर्मला राठी, धनपति हुड्डा, मृदुला शर्मा व राज हुड्डा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर भावना हुड्डा, पुष्पा धनखड़, कृष्णा देवी, सुनीता देवी, सुप्रिया जाखड़, संतोष दलाल, राजवंती दहिया, उर्मिला हुड्डा, करुणा हुड्डा, रामरती, मीनाक्षी कटारिया, राज हुड्डा, राजबाला हुड्डा, अनीता हुड्डा मौजूद रहे।