राष्ट्रीय उद्यान सुल्तापुर में विश्व वानिकी दिवस मनाया।

Girish Saini Reports

राष्ट्रीय उद्यान सुल्तापुर में विश्व वानिकी दिवस मनाया।

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग तथा ईएसएम सेल के तत्वावधान में विद्यार्थियों के दल ने राष्ट्रीय उद्यान सुल्तापुर में विश्व वानिकी दिवस मनाया। बॉटनी विभागाध्यक्षा एवं ईएसएम सेल कोआर्डिनेटर प्रो. विनिता हुड्डा की अगुवाई में बॉटनी के प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान की विजिट की। जैव विविधता बोर्ड से आमंत्रित अमरेन्द्र रावत ने इस राष्ट्रीय उद्यान के बारे में जानकारी दी। वन विभाग के रामकुमार ने दूरबीन द्वारा दूरबीन द्वारा पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को दिखाया और उनके बारे में विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। सुरेश कुमार ने बताया कि इस बर्ड सेंचुरी में 318 पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से लगभग 80 प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां हाती हैं। डा. मक्खन सिंह ने इस राष्ट्रीय उद्यान में पाई जाने वाली वनस्पतियों की प्रजातियों बारे बताया। इस दौरान बॉटनी विभाग के प्राध्यापक डा. सुरेन्द्र यादव तथा डा. सुंदर सिंह ने भी विद्यार्थियों को अहम जानकारी दी। राजेश कुमार ने इस विजिट के सफल आयोजन में सहयोग दिया।