भाजपा की कथनी और करनी में अंतर, कांग्रेस में किया सभी वर्गों का विकासः विधायक भारत भूषण बतरा

Girish Saini Reports

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर, कांग्रेस में किया सभी वर्गों का विकासः विधायक भारत भूषण बतरा

रोहतक। विधायक भारत भूषण बतरा ने भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा भाजपा ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, सरकार बनाने के बाद उसका उल्टा किया। सत्ता के नशे में चूर भाजपा भूल रही है कि लोकतंत्र में सरकार आनी-जानी चीज है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत विधायक भारत भूषण बतरा प्रेम नगर (जेल रोड), कैलाश कॉलोनी, चांद नगर एवं दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र में स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने उनका फूल मालाओं से अभिनंदन किया। बतरा ने कहा कि प्रदेश का भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से जनता का हर वर्ग परेशान है। चाहे वो बेरोजगार हो, व्यापारी हो या किसान। महंगाई आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही राजस्थान की तरह हरियाणा के लोगों को भी गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। विधायक ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत वे अब तक रोहतक के जिस भी इलाके में जनता से रूबरू हुए हैं, सब जगह जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल, सीवरेज और अच्छी सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जनता को मांग करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी की बात करने वाली भाजपा के राज में नगर निगम सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का अड्डा बन कर उभरा है। ऑनलाइन आईडी के नाम पर जनता धक्के खा रही है। इससे भी दुखद स्थिति यह है कि जनता की समस्या का समाधान कब और कहां होगा यह बताने वाला कोई नहीं है। विधायक बतरा ने कहा कि 2024 में जुमलों की इस सरकार का जाना तय है। कांग्रेस सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन सरकार के राज में हुई रोहतक की अनदेखी का हिसाब मतदाता जरूर लेगा। इस दौरान पार्षद कदमसिंह अहलावत, रघुबीर सैनी, एडवोकेट सुरेंद्र बत्रा, संजय दलाल, मोनू शर्मा, राहुल ढुल, संजय परमार, वीरेंदर राठी, पंकज सचदेवा, जीतसिंह सैनी, हरिंदर, राजबीर दहिया, विकास परमार, महेंद्र सैनी, राहुल, हरिओम, नरेंद्र दहिया, संदीप हुड्डा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संगीता सहरावत, भावना हुड्डा, गीता भारती, मुकेश श्योरान, पुष्पा धनखड़, राजबीर, प्रदीप कुमार, अजय देवराज आदि मौजूद रहे।