लड़कियों से छेड़छाड़ के खिलाफ लघु नाटिका प्रस्तुत की।
Girish Saini Reports

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में सोमवार को लघु नाटिका के जरिए विद्यार्थियों ने लड़कियों से छेड़छाड़ और इसके प्रभाव विषय पर गहरा एवं सार्थक संदेश दिया। लोक प्रशासन के विद्यार्थियों अभिषेक, संध्या, रेनु, नैंसी, प्रियंका, शिवानी, बरखा, पूजा व गुरमीत आदि ने इस लघु नाटिका में विभिन्न पात्रों का जीवंत अभिनय किया। नाटक में दर्शाया गया कि समाज में लड़कियों से किन तरीकों से छेड़छाड़ होती है और छेड़छाड़ से पीडि़त लडक़ी का जीवन इस घटना से किस तरह से बदल जाता है। छेड़छाड़ से लड़कियों पर होने वाले सामाजिक एवं मानसिक प्रभावों को सजीवटता से इस लघु नाटिका में विद्यार्थियों ने दर्शाया और अंत में समाज में लड़कियों की छेड़छाड़ के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत इस कार्यक्रम की सराहना की और नाटक में शामिल विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर प्रो. कंवर सिंह चौहान, प्रो. रेनू कपिला, प्रो. दुर्गेश नंदिनी समेत विभाग के प्राध्यापक- डॉ. राजेश कुण्डू, डॉ. जगबीर सिंह, डॉ. समुंदर सिंह, डॉ. सुमन लता, विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।