शहीद सरबजीत के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
संवाददाता बच्चे भारती की रिपोर्ट
शहीद सरबजीत के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
लहू बिखरा पड़ा है शहीदों का हर कदम पे
खुद मिट जाते हैं पर आंच नही आने देते वतन पे।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह, निशंक त्रिपाठी, पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह सम्मलित हुवे अंतिम संस्कार में।
बहराइच। जम्मू के राजौरी में बहराइच के जवान की हुई मौत के तीन दिन बाद पार्थिव शरीर बहराइच पहुंच गया/ पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
लोगों की चीत्कार से आसमान गूंज उठा/ पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ गया/ शहीद सरबजीत सिंह को राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई/ और नम आंखों से पिता ने बेटे को मुखाग्नि दी/
रिसिया थाना क्षेत्र के सिखनपुरवा गांव निवासी सर्वजीत सिंह का 13 जनवरी को जम्मू के राजौरी में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। बेटे की शहादत सुनकर माँ-बाप का रो रोकर बुरा हाल है।
जिला प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी की गई और राजकीय सम्मान के साथ शहीद सरबजीत सिंह के पार्थिव शरीर को चिता के हवाले किया गया और वह पंचतत्व में विलीन हुवे।
सरबजीत सिंह 4 वर्ष पूर्व देश की सुरक्षा के लिए सेना में तैनात हुआ था/ जम्मू कश्मीर के एलओसी पर पूरी मुस्तैदी के साथ सीमा की रखवाली करने के दौरान दुश्मनों की गोली खाकर शहीद हो गया था।
पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने पहुंचे सरबजीत सिंह के मित्रों का कहना है कि उन्हें अपने शहीद मित्र पर गर्व है जिसने देश के लिए अपनी जान को कुर्बान कर दिया/ मित्रों ने यह भी कहा कि सर्वजीत के अंदर देश प्रेम और मातृभूमि की रक्षा को लेकर एक जुनून एक जज्बा था जो बहुत कम लोगों में देखा जाता है/ सरबजीत सिंह की अंतिम विदाई के समय मौके पर उमड़ी भीड़ की आंखें नम थी/ भारत माता के जयकारे के साथ सरबजीत सिंह को अंतिम विदाई दी गई/ सरबजीत सिंह के पिता सुरेन्द्र सिंह का कहना था कि हमें अपने बेटे पर गर्व है जिसने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
अंतिम संस्कार में सम्मलित होने शहीद जवान सरबजीत सिंह के गांव पहुंचे कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह भाजपा युवा नेता निशंक त्रिपाठी ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया राजकीय सैन्य सम्मान के सलामी में सम्मलित होकर उनके पार्थिव शरीर पर नम आंखों से भावभीनी श्रदांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।
भाजपा युवा नेता विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने अपनी श्रदांजलि अर्पित करते हुवे कहा कि
लहू बिखरा पड़ा है शहीदों का हर कदम पे
खुद मिट जाते हैं पर आंच नही आने देते वतन पे।