सैनी कन्या स्कूल की छात्राओं ने किया एसआइएचएम का शैक्षणिक दौरा।

Girish Saini Reports

सैनी कन्या स्कूल की छात्राओं ने किया एसआइएचएम का शैक्षणिक दौरा।
सैनी कन्या स्कूल की छात्राओं ने किया एसआइएचएम का शैक्षणिक दौरा।

रोहतक। सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवक छात्राओं को तिल्यार स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, रोहतक का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। एसआइएचएम के व्याख्याता विकास देशवाल ने छात्राओं को संस्थान में उपलब्ध पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। छात्राओं ने संस्थान की विभिन्न लैब का दौरा कर कार्यप्रणाली को समझा। विकास देशवाल ने छात्राओं को इस क्षेत्र में करियर चुनाव के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी सुमन तंवर व प्रीति मुंडे भी छात्राओं से संवाद किया। सैनी कन्या स्कूल की प्राचार्य संगीता अरोडा ने इस शैक्षणिक भ्रमण व करियर परामर्श सत्र के लिए एसआइएचएम की प्राचार्य भानू विग व अन्य स्टाफ़ का आभार प्रकट किया।