गुरुद्वारा टिकाना साहिब में कीर्तन समागम।
Girish Saini Reports

रोहतक। गुरद्वारा टिकाना साहिब में गुरु गोबिंद सिंह के 356 वें प्रकाश पर्व व नया साल आगमन की खुशी में महान कीर्तन दरबार मनाया गया। दीवान हाल को रंग बिरंगे फूलों, लड़ियों व लाइटों से सजाया गया। भाई चरनजीत सिंह हीरा दिल्ली वाले ने हाउ कुर्बान जाई तेरे नावे ,जिसनो बक्श मेरे पयारे सो जस तेरा गावे व पाहूनरडे मेरे सन्त पयारे राम शब्द का गायन किया। ढाढ़ी जथा बीबी पुष्पिंदर कौर खालसा जालंधर वाले ने कथा व इतिहास सुनाकर बताया की छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह ने 7 साल व 9 साल की छोटी उम्र में सरहिंद में किस तरह शहादत दी। गुरद्वारा बंगला साहिब के हैड ग्रंथी ज्ञानी अजीत सिंह और भाई गुरदेव सिंह ने कथा व शब्द गुरबाणी कीर्तन किया। सतनाम वाहेगुरू के जयकारों से गूंजते दरबार हाल में पुष्प वर्षा की गई। महंत दिलबाग सिंह ने अपने प्रवचन से संगत को निहाल किया। इस मौके पर गुरु का लंगर बांटा गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, डॉ. रवि गुगनानी, गुरप्रीत सिंह कोचर, परमिंदर सिंह कोचर, मोहिंद्र धींगड़ा, मनोहर कोचर, मोनू जुनेजा, जतिंदर बवेजा सहित संगत मौजूद रही।