रोहतक पुलिस के तीन अधिकारी सेवानिवृत
Girish Saini Reports

रोहतक। रोहतक पुलिस में कार्यरत 3 पुलिस अधिकारी मंगलवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए। पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक रोहतक यशपाल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उप पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करते हुए सेवानिवृत्त हुए हॉनरेरी निरीक्षक धर्मबीर सिंह, उपनिरीक्षक वेद प्रकाश व उपनिरीक्षक अशोक कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है। उप पुलिस अधीक्षक रोहतक यशपाल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने जीवन के सबसे क़ीमती समय को पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा। पुलिस कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहकर कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से अपना कार्य किया है। पुलिस विभाग की नौकरी कठिन नौकरियों मे से एक है। जवान के साथ-साथ परिवार को भी संघर्ष करना पड़ता है। लाईन अफसर उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव अहुलाणा जिला सोनीपत निवासी हॉनरेरी निरीक्षक धर्मबीर सिंह ने 37 साल से ज्यादा पुलिस विभाग मे काम किया है जो हाल में प्रभारी मित्र कक्ष थाना सिविल लाईन में तैनात थे। गांव असंदपुर नादनौर जिला सोनीपत हाल सोनीपत उपनिरीक्षक वेद प्रकाश ने सिपाही के पद पर भर्ती होकर करीब 34 साल 3 महीने पुलिस मे नौकरी की है जो हाल में सुरक्षा शाखा में तैनात थे। उनकी ज्यादातर नौकरी सुरक्षा शाखा की रही है। करीब 30 साल तक विभिन्न पदो पर रहकर सुरक्षा शाखा मे कडी मेहनत, लग्न व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी सेवांए दी है। गांव आसन जिला रोहतक उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने 33 साल से ज्यादा पुलिस विभाग में नौकरी की है। इस मौके पर प्रधान लिपिक निरीक्षक अमरप्रीत सिंह, उपनिरीक्षक जगबीर सिंह, ओएएसआई विक्रम, प्रभारी सुरक्षा शाखा स. उपनिरीक्षक. सन्नी सिंह, प्रभारी साईबर सैल स. उपनिरीक्षक. अमित कुमार, सीआरसी स. उपनिरीक्षक. मोहन, प्रवाचक प्रवीन कुमार, टी/एसआई जगबीर सिंह, सीडीआई अशोक कुमार, सुरक्षा शाखा में तैनात सभी पुलिस अधिकारी व सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों के परिजन मौजूद रहे है।